विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अफगान समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार के साथ बातचीत में एक ऐसे शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता व्यक्त की जहां लोकतांत्रिक संवैधानिक ढांचे में सभी तबकों के अधिकारों की रक्षा हो। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने यह प्रतिबद्धता सोमवार को अतमार के साथ अपनी गहन चर्चा के दौरान व्यक्त की। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री 22 से 24 मार्च तक भारत की तीन दिन की यात्रा पर थे जिसमें मुख्यत: अफगान शांति प्रक्रिया और व्यापार, निवेश तथा रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने रेखांकित किया कि क्षेत्र एवं विश्व में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए अफगानिस्तान में स्थायी शांति महत्वपूर्ण है।’’

प्रमुख खबरें

छुट्टियों की Travel Booking पर Cyber Attack का साया, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Lebanon में Security Zone से पीछे नहीं हटेंगे, Israel के विदेश मंत्री ने Hezbollah को दी सीधी चेतावनी

Himachal का Kasol बना Mini Israel, हर तरफ Hebrew भाषा और Israeli कल्चर का बोलबाला

Egyptian King Mohamed Salah का World Cup में जलवा, बने Egypt के Top Scorer, अब बड़े Record पर नज़र।