भारत ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा किया, PM मोदी ने इसे बताया साझा समृद्धि का ब्लूप्रिंट

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2026

भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के समापन की घोषणा करने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। भारत और यूरोपीय संघ ने सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी समझौते के साथ ही आवागमन के लिए व्यापक ढांचा तैयार करने से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने आज 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया। यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं बल्कि साझा समृद्धि का एक नया खाका है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और यूरोपियन यूनियन के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक तालमेल और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के चलते हमारी साझेदारी नई उच्चाइयों तक पहुंच रही हैं। आज हमारे बीच 180 बिलियन यूरो का ट्रेड है। 8 लाख से अधिक भारतीय यूरोपियन यूनियन के देशों में रह रहे हैं और सक्रिय योगदान दे रहे हैं...आज भारत ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट संपन्न किया है।

प्रमुख खबरें

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनफिंग की मुलाकात के कूटनीतिक मायने शेष दुनिया के लिए अहम

King के सेट से Abhishek Bachchan का खूंखार लुक लीक! हाथ में शॉटगन और ग्रे ओवरकोट में विलेन बने

BRICS का खेल, भारत-रूस की बैठक में दनादन फाइनल हुई डील

जहां गिरी थी भारत की ब्रह्मोस, वहां पाकिस्तान ने फिर किया बड़ा कांड