भारत ने इराक के दोहुक में बमबारी की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

संयुक्त राष्ट्र, 27 जुलाई। भारत ने उत्तरी इराक में एक पर्वतीय रिजॉर्ट में हाल में हुई बमबारी की कड़ी निंदा की है और संयुक्त राष्ट्र से इराक की चिंताओं का हल निकालने को कहा है। भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इराक के विदेश मंत्री द्वारा जतायी गयी उन चिंताओं का समाधान निकालना चाहिए कि तुर्की की सेनाओं ने उनके देश की संप्रभुत्ता के खिलाफ ‘‘खुला और घोर’’ हमला किया है।

रवींद्र ने कहा कि इराक क्षेत्र के भीतर इस तरह का हमला देश की संप्रभुत्ता पर ‘‘स्पष्ट हमला’’ है। उन्होंने कहा कि एक असैन्य स्थान पर यह हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन भी दर्शाता है। सोमवार को एक बयान में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों ने दोहुक हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और सभी देशों से इराक सरकार के साथ सक्रियता से सहयोग करने का अनुरोध किया। भारत ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुत्ता का सम्मान किया जाना चाहिए और संबंधित पक्ष को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का भी पालन करना चाहिए और साथ ही जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इन हमलों की जांच में इराक सरकार के साथ सहयोग भी करना चाहिए। रवींद्र ने कहा कि इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को भारत सर्वोच्च महत्व देता है।

प्रमुख खबरें

सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना, अमेरिकी आंकड़ों और वैश्विक तनाव पर नजर

दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में

Uzbekistan के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM Modi, कहा- यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है

बेंगलुरु: ISIS आतंकी साजिश मामले में दोषी सैयद फसिउर रहमान को 7 साल की सजा