भारत ने ‘झूठ और गलत बयानी’ का सहारा लेने के लिए ओआईसी की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस्लामाबाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की एक बैठक में उसके बारे में किए गए उल्लेख “झूठ और गलत बयानी” पर आधारित थे। पाकिस्तान में ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक में संगठन द्वारा कश्मीर पर भारत की नीति के लिए उसकी आलोचना करने के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय (एमईए) की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ किया 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

बागची ने कहा, “भारत के बारे में दिए गए संदर्भ झूठ और गलत बयानी पर आधारित हैं। अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी, वह भी पाकिस्तान जैसे मानवाधिकारों के क्रमिक उल्लंघनकर्ता की शह पर, इस संस्था की औचित्यहीनता को स्पष्ट करती है।” उन्होंने कहा, “इस तरह की कवायदों से खुद को जोड़ने वाले देशों और सरकारों को अपनी प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले प्रभाव का एहसास होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर

Tata Trusts का बड़ा कदम: Tata Sons में होगा दो कंपनियों का विलय, RBI की मंजूरी जरूरी

त्योहारी सीजन के 10 फीसदी कर्मचारियों को बनाए रखेंगे 74% नियोक्ता: Indeed Report

Tata Sons के पुनर्गठन की तैयारी, दो कंपनियों के विलय का Tata Trusts ने रखा प्रस्ताव