नए पड़ाव तक पहुंचा कोरोना के खिलाफ चल रहा वैक्सीन अभियान, अबतक 4 करोड़ खुराकें दी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव शुक्रवार शाम को पार किया जिसके तहत देश में कोरोना वायरस टीके की खुराक पाने वाले लोगों की संख्या चार करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने औपचारिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देश में शुक्रवार शाम सात बजे तक कुल 4,11,55,978 कोविड-19 टीके की खुराक दी गईं। 

इसे भी पढ़ें: UN ने जारी की विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021, 149 देशों की सूची में भारत का 139वां स्थान 

मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान के 63वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तककुल 18,16,161 टीके की खुराक दी गईं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की खुराक से साथ हुई थी जबकि दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण का अगला दौर एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के अलावा 45 से 60 वर्ष के विभिन्नरोगों से पीड़ित लोगों को कोविड टीके की खुराक दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान