China की धमकी को भारत ने पैरों से कुचला, दलाई लामा पर विदेश से मोदी ने कर दिया बड़ा खेल

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2025

दलाई लामा मंदिर सुगलागखांग के मुख्य प्रांगण में भारी बारिश के बावजूद 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। देश-दुनिया के नेताओं ने भी दलाई लामा के साथ मंच साझा किया और बौद्ध नेता को अपना समर्थन दिया, जो भारत में निर्वासन में रह रहे हैं और 1960 के दशक में इस क्षेत्र के चीनी कब्जे में आने के बाद से तिब्बती लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं।उत्तराधिकारी की प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें दलाई लामा के 90 साल पूरे होने पर बधाई दी। अमेरिकी सरकार ने भी शुभकामनाएं दीं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उनके जन्मदिन के समारोह आयोजित हुए। 

इसे भी पढ़ें: Xi Jinping से छीने गए राष्ट्रपति के अधिकार? चीन के आर्मी जनरल ने क्या बड़ा खेल कर दिया

चीन को लगी मिर्ची

इस बीच, भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने एक्स पर कहा कि उत्तराधिकार से जुड़ी पुनर्जन्म की परंपरा नई नहीं है, बल्कि यह 700 साल पुरानी प्रक्रिया है। मौजूदा वक्त में पुनर्जन्म की 1000 प्रक्रियाएं हैं। ये तिब्बती लोगों की रिहाइश वाले कई प्रांतों में मौजूद है। 14वें दलाई लामा इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा हैं। पुनर्जन्म की परंपरा उनके साथ शुरू नहीं हुई थी और न ही यह उनके साथ खत्म होगी। इसका फैसला वह अकेले नहीं कर सकते। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चीन का नाम लिए बिना ही तिब्बतियों के मानवाधिकारों और धार्मिक आज़ादी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा