By अभिनय आकाश | Apr 29, 2026
नासा के सबसे भरोसेमंद मिशन में से एक क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर कुछ ऐसा खोज दिया है जो सीधे-सीधे जिंदगी की कहानी से जुड़ा है। मंगल ग्रह जिसे हम एक सूखा, ठंडा और बंजर ग्रह मानते हैं। वहीं से अब मिले हैं ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स। अब ये ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स क्या होते हैं वोबता देते हैं। दरअसल सीधी भाषा में ये वही केमिकल कंपाउंड्स हैं जिनसे धरती पर जीवन की शुरुआत हुई थी। यानी यह लाइफ के बिल्डिंग ब्लॉक्स माने जाते हैं। क्यूरियोसिटी रोअ ने मंगल के इक्वेटर के पास मौजूद एक सूखी झील यानी कि गेल क्रेटर में सात अलग-अलग ऑर्गेनिक कंपाउंड्स डिटेक्ट किए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यहां यह है कि इनमें से पांच कंपाउंड्स पहले भी कभी मंगल पर देखे ही नहीं गए।
अब सबसे बड़ा सवाल यहां ये उठता है क्या इतने पुराने केमिकल ट्रेसेस आज तक सर्वाइव कर सकते हैं? और यहीं पर यह डिस्कवरी बनती है गेम चेंजर। बता दें कि क्यूरियोसिटी रोवर ने ऐसे मॉलिक्यूल्स डिटेक्ट किए हैं जैसे कि बेंजोथियोफीन यानी कि सल्फर कंटेनिंग कंपाउंड और इसके साथ ही नाइट्रोजन बेस्ड कंपाउंड्स और इनका स्ट्रक्चर बिल्कुल डीएनए से जुड़ा हुआ है। यानी डीएनए से जुड़े मॉलिक्यूल्स जैसा मिलताजुलता है। ध्यान रखें कि ये डीएनए नहीं है लेकिन डीएनए बनाने वाली बिल्डिंग ब्लॉक जरूर हो सकते हैं। क्यूरियोसिटी मिशन से जुड़ी जेनफर जैसी वैज्ञानिक यानी कि साइंटिस्ट का मानना है कि हम शायद 3 बिलियन साल पुराने ऑर्गेनिक मैटर को देख रहे हैं। अब जरा सोचिए 3.5 अरब साल पुराना केमिकल एविडेंस आज भी मौजूद है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी का रोजलैंड फ्रैंकलिन रोअ 2028 में लॉन्च होगा और यह रोअ मंगल की सरफेस के 2 मीटर नीचे तक ड्रिल करेगा क्योंकि सरफेस के नीचे रेडिएशन कम होता है और ऑर्गेनिक मटेरियल ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। तो अब सवाल यह है कि क्या मंगल पर कभी भी जिंदगी थी या यह सब सिर्फ केमिकल कोइंसिडेंस है और अगर मंगल पर जिंदगी थी तो क्या वो कहीं और भी हो सकती है। बता दें कि मंगल अब सिर्फ एक रेड प्लनेट नहीं रहा है यह हमारी सबसे बड़ी डिस्कवरी का दरवाजा बन चुका है।