India-Cyprus CEO forum: फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, 'बातचीत आगे बढ़ेगी...'

By रितिका कमठान | Jun 16, 2025

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित किया है। फोरम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की आर्थिक ताकत, विकास और क्षमता पर चर्चा की है। 

पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया का 50 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानि यूपीआई के जरिए भारत में होता है।" भारत ‘तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है’। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पिछले एक दशक में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और निकट भविष्य में हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है... आज भारत के पास एक स्पष्ट नीति है..."

उन्होंने भारत की मजबूत होती आर्थिक स्थिति और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया तथा नए शुरू किए गए विनिर्माण मिशन, समुद्री और बंदरगाह विकास, जहाज निर्माण और तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन क्षेत्र जैसे प्रमुख फोकस क्षेत्रों को रेखांकित किया।

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए विनिर्माण मिशन का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, अर्धचालक, जैव प्रौद्योगिकी और हरित विकास पर विशेष जोर देते हुए विनिर्माण क्षेत्र के विकास में तेजी लाना है। इस पहल का उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा समग्र आर्थिक प्रगति को गति देना है।

हम भारत में भविष्योन्मुखी बुनियादी ढांचे के विकास में प्रतिवर्ष सौ अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं। इस वर्ष के बजट में हमने मैन्यूफैक्चरिंग मिशन की शुरुआत की है। हमारा ध्यान समुद्री और बंदरगाह विकास पर है। हम जहाज निर्माण और जहाज तोड़ने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके लिए नई नीति भी लाई जा रही है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इनोवेशन भारत की आर्थिक ताकत का एक मजबूत स्तंभ बन गया है। हमारे 1 लाख से अधिक स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, बल्कि समाधान बेचते हैं"।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी