भारत ने कनाडा से की अर्श डल्ला के प्रत्यर्पण की मांग, आतंकी संगठन टाइगर फोर्स को कर रहा था लीड

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2024

भारत ने उन मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिनमें कनाडा में वांछित आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श दल्ला की गिरफ्तारी का दावा किया गया था और नई दिल्ली में उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कैसे नई दिल्ली ने ओटावा को भारत और विदेशों में उसकी अवैध गतिविधियों के बारे में सूचित किया था और भारत में न्याय का सामना करने के लिए उसके निर्वासन की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: India-Canada, Israel-Gaza, Russia-Ukraine War व China-Myanmar से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आतंकी वित्तपोषण सहित आतंकवादी कृत्यों के 50 से अधिक मामलों में घोषित अपराधी है। नई दिल्ली ने मई 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भेजा था। उसे 2023 में भारत में एक व्यक्तिगत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। जुलाई 2023 में भारत सरकार ने कनाडा सरकार से उसकी अनंतिम गिरफ्तारी का अनुरोध किया था जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। इस मामले में अतिरिक्त जानकारी प्रदान की गई लेकिन जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने कार्रवाई नहीं की।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत