भारत ने मिट्टी में मिलाया पाकिस्तान वायुसेना की रीढ़ "नूर खान एयरबेस", इन जगहों पर भी हुआ हमला

By रितिका कमठान | May 10, 2025

पाकिस्तान ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात को भारत में 26 स्थानों पर हमला किया है। इस हमले को अंजाम देने के बाद भारत ने शनिवार को कथित तौर पर तीन पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को निशाना बनाया और यहां मिसाइलें दागी है। ये पूरा मामला कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच हुआ है।

जानकारी के मुताबिक भारत ने ये हमला पाकिस्तान द्वारा दिल्ली पर फतेह 2 मिसाइल दागने के बाद किया है। राहत रही की इस मिसाइल को सिरसा में ही मार गिराया गया। वहीं भारतीय सेना ने जवाब में तीन मिसाइलों को दागा है। ये मिसाइलें निशाने पर लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नूर खान एयरबेस में धमाका सुनाई दिया था। इस धमाके में पाकिस्तान के कई विमान तबाह हुए है। पाकिस्तान भी इन हमलों की पुष्टि कर चुका है।

इसके अलावा भारत ने रफीकी एयरबेस को भी निशाना बनाया। ये झंग जिले के शोरकोट के पास स्थित है। रफीकी एयरबेस पाकिस्तान का प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठान है जो कि इस्लामाबाद से 337 किलोमीटर दक्षिण में है। इस बेस में 10 हजार फुट का रनवे है। इसके साथ ही टैक्सीवे भी है जो आपातकाल लैंडिंग स्ट्रिप के तौर पर भी काम करता है। इससे विमान रिकवरी ऑपरेशन की अनुमति भी मिलतीहै। इस एयरबेस को पहले पीएएफ बेस शोरकोट के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1965 के युद्ध के बाद इसका नाम बदला गया और इसका नाम फाइटर पायलट सरफराज अहमद रफीकी के नाम पर रखा गया। 

 

मुरीद एयर बेस

पंजाब के चकवाल जिले के पास स्थित, मुरीद पाकिस्तान वायु सेना के लिए एक ऑपरेशनल फ़्लाइंग बेस के रूप में कार्य करता है। यह बेस PAF के UCAV और UAV बेड़े के लिए उल्लेखनीय है। यह बेस अपने मानव रहित हवाई वाहन संचालन के माध्यम से पाकिस्तान की वायु रक्षा क्षमताओं में एक रणनीतिक भूमिका निभाता है।

Note: ये खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। प्रभा साक्षी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी