अमेरिका के नक्‍शेकदम पर न चले भारत, ताइवान से रहे दूर, ओम बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजने की सलाह पर चीन ने धमकाया

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2022

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के एक दिन बाद दो वैश्विक महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक अहम सुझाव दिया है। कांग्रेस सांसद तिवारी ने कहा कि स्पीकर बिरला को भी एक संसदीय प्रतिनिधि मंडल लेकर ताइवान जाना चाहिए। कुछ घंटे बाद, एक अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने भी चीन के खिलाफ भारत के स्टैंड को लेकर बड़ी बात कही। भारतीय नेताओं की इस तरह की बयानबाजी से ड्रैगन बुरी तरह बौखला गया है। उसने अब भारत को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के नक्‍शेकदम पर न चले, ताइवान से दूर रहे। 

इसे भी पढ़ें: लड़ाकू जेट, टैंक, फायर ड्रिल और चेतावनी के बावजूद अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा संपन्न, ताइपे से भरी उड़ान

लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा ऐतिहासिक है। जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से कहा है कि संसद सरकार की एक शाखा के समान है। उसी तरह आपके नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भी ताइवान की यात्रा पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर चीन भारत के साथ दुर्व्यवहार करता है तो भारत के पास 'ताइवान कार्ड' तैयार होना चाहिए। थरूर ने एक टीवी चैनल से कहा, "अगर चीन हमारे साथ दुर्व्यवहार करता है, तो यह उन कार्डों में से एक है जिसे हम यह दिखाने के लिए खेल सकते हैं कि हम ताइवान के साथ अपने संपर्क के स्तर को अपग्रेड करने के लिए तैयार हैं।"

प्रमुख खबरें

Fuel Efficiency पर सख्त हुई सरकार, 2027 से Passenger Vehicles के लिए लागू होंगे नए Carbon Emission मानक

₹200 से कम में कौन दे रहा सबसे ज्यादा फायदा? Jio, Airtel और Vi प्लान्स की पूरी तुलना

Wipro Net Profit में गिरावट, पर Revenue में मामूली सुधार, Q1 Results के साथ ₹2 Interim Dividend का बड़ा ऐलान

Traffic Signal Driving Tips: रेड सिग्नल पर कार को न्यूट्रल में डालते हैं? यह आदत जेब पर पड़ सकती है भारी