एक बार फिर से तेल टैंकर में लगी आग, श्रीलंकाई नौसेना और भारत के विमान मदद में जुटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र के नजदीक एक तेल टैंकर में लगी आग को रविवार तक पूरी तरह बुझा लिया गया था लेकिन इसमें एक बार फिर आग लगने के बाद मंगलवार को श्रीलंका और भारत के विमान और पोत इसे बुझाने में जुट गए हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि तेल टैंकर में दोबारा भड़की आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया है। एमटी न्यू डायमंड नामक यह टैंकर पनामा में पंजीकृत है और इसमें पिछले बृहस्पतिवार को आग लग गयी थी। यह जहाज दो लाख 70 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर कुवैत से भारत जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर