न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, रोहित शर्मा और ये तेज गेंदबाज हुआ फिट

By Kusum | Mar 01, 2025

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के टूर्नामेंट में पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है और रविवार को दुबई में दोनों टीमें भिड़ेंगी, जिसमें विजेता टीम ग्रुप ए में टॉप पर रहेंगी। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर भारत की फिचली जीत के दौरान रोहित और शमी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर संदेह पैदा हो गया था। इसके बाद दोनों प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी नहीं दिखे थे हालांकि, टीम के साथ जरूर दिखे। 

हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान वे फिर से लय में नहीं दिखे और उन्होंने उस गति से भी गेंदबाजी नहीं की जिसके लिए वे जाने जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। जबकि टीम की अगुवई शुभमन गिल ने की थी। इस दौरान टीवी कमेंटेटरों ने बताया कि कप्तान हैमस्ट्रिंग खिंचाव से परेशान हैं। हालांकि, वे उस मैच में ओपन करने उतरे। यहां तक कि शुरुआती कुछ नेट्स को मिस करने के बाद वे शुक्रवार 28 फरवरी को नेट्स में नजर आए और जमकर प्रैक्टिस की। ऐसे में चोट को लेकर सारी चिंताए खत्म हो गईं। 

प्रमुख खबरें

CPI ML Liberation पटना में 1 अक्टूबर को SIR से प्रभावित मतदाताओं की जन सुनवाई करेगा

Asian Games में Tejaswin Shankar ने जीता Decathlon Bronze, 1500m दौड़ में पहला स्थान

Devendra Fadnavis ने कहा Maharashtra के सूखा प्रभावित 265 तालुकों में फसल जांच शुरू

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल