Pakistan से जंग नहीं चाहता भारत, लेकिन फिर कोई हिमाकत की तो...अजीत डोभाल ने चीन को फोन कर अच्छे से समझा दिया

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ जगहों पर आतंकवादियों और आतंकवादी ढांचे पर लक्षित हमलों के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल ने कई देशों के अपने समकक्षों से बात की, जिनमें अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, यूके एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी एनएसए मुसैद अल ऐबन, यूएई एनएसए शेख तहनून, यूएई के एनएससी के महासचिव अली अल शम्सी और जापान के एनएसए मसाटाका ओकानो शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर घबराया पाकिस्तान, मरियम नवाज ने पंजाब प्रांत में घोषित की इमरजेंसी

गौरतलब है कि भारती की कार्रवाई के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा था कि हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उसने कहा कि चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। इसमें कहा गया, हम दोनों पक्षों से शांति व स्थिरता के व्यापक हित के लिए काम करने, शांति कायम रखने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जिससे स्थिति और जटिल हो सकती है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी