Donald Trump के टैरिफ के बावजूद अमेरिका में भारत का बढ़ा दबदबा, स्मार्टफोन निर्यात में शीर्ष पर पहुंचा

By एकता | Aug 10, 2025

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन का सबसे बडा आपूर्तिकर्ता बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का मूल्य 12 लाख करोड रुपये (लगभग 144 अरब डॉलर) तक पहुंच गया है, जो कि पिछले 11 सालों में छह गुना वृद्धि है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में भी भारी वृद्धि हुई है, जो आठ गुना बढकर 3 लाख करोड रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बडा मोबाइल फोन निर्माता है।

आंकडों के अनुसार, 2014 में जहां देश में सिर्फ 2 मोबाइल विनिर्माण इकाइयां थीं, वहीं अब इनकी संख्या 300 से अधिक हो गई है। इसका नतीजा यह है कि आज भारत में बिकने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन यहीं बनाए जाते हैं, जबकि 2014 में यह आंकडा केवल 26 प्रतिशत था। मोबाइल फोन विनिर्माण का मूल्य भी 2014 के 18,900 करोड रुपये से बढकर 4,22,000 करोड रुपये हो गया है।

तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को मिली हरी झंडी

इसी कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें अजनी (नागपुर)-पुणे, केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर के बीच चलेंगी। इन नई ट्रेनों के साथ, देश में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 150 हो गई है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है