बढ़ रहा भारत का दबदबा...Russia में मोदी के आगमन से पहले आया पुतिन का बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Oct 19, 2024

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख को दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह समूह अक्टूबर में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले पश्चिम विरोधी नहीं बल्कि गैर-पश्चिमी है। ब्रिक्स देशों के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी के शब्दों को उद्धृत करते हुए ब्रिक्स के अनूठे दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, ब्रिक्स एक पश्चिम-विरोधी समूह नहीं है, यह सिर्फ एक गैर-पश्चिमी समूह है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त की गई चिंता के लिए आभारी हैं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है : Vladimir Putin

एक मीडिया बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका देखते हैं, तो उन्होंने मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने "मित्र" बताया और कहा कि उनका देश इसके लिए आभारी है। पुतिन ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा बताना कठिन है और कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन और प्रतिकूल होगा। उन्होंने रूस को युद्ध में धकेलने के लिए अमेरिका और नाटो को दोषी ठहराया और कहा कि उनका देश जीतेगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेना दुनिया में सबसे अधिक युद्ध प्रभावी और उच्च तकनीक वाली सेनाओं में से एक बन गई है, और नाटो हमारे खिलाफ यह युद्ध छेड़ते थक जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सनकी तानाशाह कर रहा पुतिन की मदद, यूक्रेन से लड़ने के लिए भेज दिए अपने हजारों सैनिक

उन्होंने कहा किहमारा पलड़ा भारी रहेगा। हम जीतेंगे। हम विजयी होंगे। रूसी नेता ने शांति वार्ता की इच्छा व्यक्त की और यूक्रेन पर पहले के प्रयासों से पीछे हटने का आरोप लगाया। कुछ हफ़्ते पहले अपनी टिप्पणी में, पुतिन ने भारत, चीन और ब्राज़ील को उन देशों के रूप में पहचाना था जिनके साथ रूस इस मुद्दे पर संपर्क में था।

प्रमुख खबरें

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

Madurai Tanishq शोरूम से चुराया गया 15 करोड़ का सोना बरामद, 3 गिरफ्तार

Cyclone Akwan: ओडिशा में भूस्खलन के खतरे से दो लाख लोग हटाए जाएंगे