Asian Champions Trophy: 5 खिताब जीतने वाली Indian Hockey Team अब Punjab में उतरेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2026

 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में 2011 में इसकी शुरुआत के बाद से पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस महीने पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम के रूप में प्रवेश करेगी। भारत की उपलब्धियों में पहले टूर्नामेंट में रोमांचक शूटआउट जीत से लेकर 2024 में चीन में अपने खिताब का बचाव करना शामिल है। 

 भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल में कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें भारत ने 4-2 से जीत हासिल की। इस तरह से भारत इस टूर्नामेंट का पहला चैंपियन बना। दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2013 में किया गया था। इसके बाद 2016 में मलेशिया के कुआंटन में तीसरा टूर्नामेंट खेला गया था। भारत इसमें चैंपियन बना था। वर्ष 2016 की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह टीमों में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और चीन शामिल थे।

 भारत फाइनल में पहुंचा और उसका सामना पाकिस्तान से हुआ। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने 3-2 से जीत हासिल की और अपना दूसरा खिताब जीता। रुपिंदर पाल सिंह, अफ्फान यूसुफ और निकिन थिम्मैया ने भारत की तरफ से गोल किए। भारत ने अपना तीसरा खिताब 2018 में ओमान के मस्कट में आयोजित पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीता था।

 इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया ने भाग लिया था। भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 

भारत ने 2023 में चेन्नई में खेली गई सातवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में फिर से खिताब जीता था। फाइनल में उसका मुकाबला मलेशिया से था। भारत एक समय पिछड़ रहा था, लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की। पहले हाफ में मलेशिया 3-1 से आगे था, लेकिन आखिरी 16 मिनट में हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह के गोल ने मैच का रुख ही पलट दिया। 

इस जीत के साथ भारत ने अपना चौथा खिताब जीता और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई। भारत ने चीन के हुलुनबुइर में खेली गई आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी लय बरकरार रखी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चीन से हुआ। भारत ने इस कड़े मुकाबले में जुगराज सिंह के निर्णायक गोल से 1-0 से जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट