Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026

दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लि. के निदेशक मंडल ने अपनी दो पूर्ण अनुषंगी कंपनियों जुवेंटस हेल्थकेयर लि. और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स लि. के मूल कंपनी में विलय की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस विलय का उद्देश्य समूह के भीतर कंपनियों के ढांचे को व्यवस्थित करना और परिचालन दक्षता बढ़ाना है। एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि इस योजना को अमल में लाने के लिए नियमों के तहत जरूरी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी।

इससे सूचीबद्ध कंपनी के शेयरधारिता ढांचे में भी कोई बदलाव नहीं होगा। एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 में 5,243.19 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में जुवेंटस हेल्थकेयर का कारोबार 1,040.58 करोड़ रुपये और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स का कारोबार 29.37 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमुख खबरें

शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन, CJI ने राहुल गांधी को क्या याद दिलाया, यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी

Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव

Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी

Shardiya Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और आरती