इयोन मोर्गन ने स्वीकारा, कहा- टीम इंडिया ने धीमी पिच पर हमारी कमजोरियों की कलई खोल दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

अहमदाबाद। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि धीमी पिच पर उनकी टीम की ‘कमजोरियों’ की भारत ने कलई खोल दी लेकिन कहा कि यहां खेलने से ही वे टी20 विश्व कप की तैयारी कर सकेंगे। भारत ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1 . 1 से बराबरी र ली। मोर्गन ने स्वीकार किया कि दूसरे मैच में उनकी टीम धीमी पिच के अनुकूल ढल नहीं सकी। उन्होंने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ दोनों टीमों में अंतर विकेट और उसके अनुकूल ढलने का था। यह पहले मैच की पिच से अलग पिच थी। पिच धीमी थी और इस पर हमारी कमजोरियां उजागर हो गई।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम धीमी विकेटों पर नहीं खेलते हैं। इन पर जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ही फायदा होगा। इन हालात में खेलकर और गलतियों से सीखकर ही बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह