UNHRC प्रमुख के सामने भारत ने पाक से चलाई जा रहीं आतंकी गतिविधियों पर जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट से यहां एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की और पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से संचालित की जा रही आतंकवादी गतिविधियों से पैदा होने वाले खतरे को लेकर चिंता जताई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्रालय की पूर्वी मामलों की सचिव विजय ठाकुर सिंह ने बैशलेट को जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे पुन: सामान्य करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूएनएचआर उच्चायुक्त के साथ बैठक के दौरान सिंह ने ‘‘पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकवाद से पैदा होने वाले खतरे को लेकर भारत की चिंता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादियों की मदद करना और कश्मीर पर झूठी अफवाह फैलाना पाक की आदत: भारत

इससे पहले भी सिंह ने यूएनएचआरसी के 42वें सत्र में मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ मुहिम को लेकर उस पर निशाना साधा था और ‘‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’’ की निंदा की थी।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग