Energy Sector में Game Changer बनेगा कोयला गैसीकरण, G. Kishan Reddy बोले- आयात से मिलेगी मुक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2026

 केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोयले से गैस बनाना देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और इससे आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। रेड्डी ने सतही कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की प्रोत्साहन योजना पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि गैसीकरण परियोजनाओं में निवेश से देश में सिनगैस, मेथनॉल, हाइड्रोजन, एथेनॉल, यूरिया और विमानन ईंधन सहित कई उत्पादों का घरेलू उत्पादन संभव होगा।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के नेता, प्रौद्योगिकी प्रदाता, निवेशक तथा अन्य हितधारक शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey सेमीफाइनल में India ने Pakistan को 4-3 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

Rahul Gandhi पर बरसे Rajeev Chandrasekhar, कहा झूठ और अफवाहों पर आधारित है राजनीति

2 October को रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, Drishyam 3 से Verity तक देखें पूरी लिस्ट

Kerala Police पर भड़की BJP, अमित शाह के काफिले पर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप