Kutch में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत, सैन्यकर्मियों के परिवारों के सात लोगों ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 22, 2026

गुजरात के कच्छ जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की एक कार से टक्कर हो गई, जिससे सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। कच्छ पश्चिम पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवार कच्छ का रण घूमने के बाद भुज लौट रहा था।

उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने में कई घंटे लग गए।

अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे। वे भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे। अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), उनकी तीन महीने की बेटी शिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी बेटी रक्षिता (सात), रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

Mexico में FBI के वांछित Fausto Isidro Meza Flores की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, 11 मरे

दक्षिणी Nigeria के बायेल्सा में बड़ा Boat Accident, कम से कम 24 यात्रियों की मौत

Amritpal Singh के संक्षिप्त दौरे से पार्टी को मजबूती मिलने का दावा, अकाली दल ने चुनाव पैरोल की उम्मीद जताई

Odisha STF ने मुंगेर के दो तस्कर दबोचे, छह हथियार और कारतूस बरामद