भारत एफ 16 को मार गिराने के सबूत पेश करने में विफल: पाक सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि भारत जम्मू कश्मीर के नौशेरा में हवाई संघर्ष में पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहा है। 

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया,‘‘बार-बार दोहराने से झूठ सच में बदल नहीं जाता। एफ 16 को मार गिराने के सबूत होने का दावा करने के बावजूद भारतीय वायु सेना इसे पेश करने में नाकाम रही है।’’ गफूर का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारतीय वायुसेना ने एफ 16 को मार गिराने की अपनी बात के साक्ष्य के तौर पर सोमवार को रडार तस्वीरें जारी कीं।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड