भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, व्यापार संबंधों की मजबूती को उठा रहे हैं कदम:ऑस्ट्रेलियाई मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

मेलबर्न। भारत को एक ‘जटिल बाजार’लेकिन ‘तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था’ करार देते हुए ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री सिमोन बर्मिंघम ने कहा कि सरकार भारत के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों को और गहरा बनाने के लिए प्रयासरत है। वह इसके लिए एक रपट की सिफारिशों को सक्रियता से लागू कर रही है। भारत ऑस्ट्रेलिया का आठवां सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पांचवा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वित्त वर्ष 2018-19 में दोनों देशों के बीच वस्तु एवं सेवा का दो तरफा व्यापार करीब 30.3 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का रहा। टीवी समाचार चैनल ‘स्काई न्यूज’को हाल में दिए साक्षात्कार में बर्मिंघम ने कहा, ‘‘ भारत एक जटिल बाजार है। हालांकि, यह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है जहां विभिन्न प्रकार के लोग हैं और बहुत सारे राज्य हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हमने एक ‘भारत आर्थिक रणनीति’बनायी है। इसमें बहुत सी सिफारिशें की गयी है और हम सक्रिय तौर पर उन्हें लागू कर रहे हैं ताकि भारत के साथ संबंधों को और गहरा किया जा सके। विशेषकर शिक्षा और कृषि क्षेत्र में नए अवसर बनाकर।’’

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे