प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे तेज रहा: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

नयी दिल्ली| भारत में कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि यह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा और अब तक देश में टीके की 156 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि इसे एक साल पहले शुरू किया गया था और अब तक टीके की 156.83 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।

उन्होंने कहा कि टीके को लेकर विपक्षी दलों द्वारा संशय जताए जाने के बावजूद देश की करीब 96 फीसदी आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है।

राठौर ने कहा कि पिछले तीन महीने के दौरान रोजाना औसतन 66 लाख खुराक दी गईं। उन्होंने कहा कि 15-18 साल आयुवर्ग के तीन करोड़ लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court