India-Afghan: अफगानिस्तान का पेट पाल रहा भारत, UN ने शुक्रिया अदा किया

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2023

अगर भारत न होता तो अफगानी कंधों पर लोगों का पेट पालने वाला ये अनाज न होता। भारत ने अपना बड़ा दिल इंसानियत के लिए नहीं दिखाया होता तो अफगानिस्तान में लोगों को 2 जून तो क्या 1 जून की भी रोटी नसीब नहीं होती। भारत ऐसा तब से लगातार कर रहा है जब से अफगानिस्तान पर खाने का संकट आया। अब फिर एक बार भारत के सहयोग से अफगानिस्तान में गेहूं की एक खेप पहुंची। अफगानिस्तान स्थित वर्ल्ड फूड प्रोगाम ने ट्वीट करते हुए भारत को धन्यवाद दिया और एक वीडियो जारी करते हुए वर्ल्ड फूड प्रोगाम ने लिखा की इस साल पहली छमाही में अफगानिस्तान में 16 मिलियन लोगों को वर्ल्ड फूड प्रोगाम से जीवन रक्षक भोजन प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: SEBI: अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच रिपोर्ट... सुप्रीम कोर्ट से मांगे 15 और दिन

वहीं अगर तालिबान की बात करें तो उसने कई बार मदद के लिए खुलकर शुक्रिया अदा किया है। इससे पिछली बार मदद की बात करें तो तालिबानी प्रवक्ता सोहैल शाइन ने कहा था कि हम चाबहार पोर्ट के माध्यम से से अफगान लोगों के लिए 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी की बहुत सराहना करते हैं..... इस तरह के मानवीय कदम से दोनों देशों में विश्वास बढ़ता है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज