India-Mauritius संबंधों में नया अध्याय, ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर जोर, जयशंकर ने जारी किया बयान

By रेनू तिवारी | Apr 10, 2026

मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'सागर' (SAGAR) नीति को मजबूती देते हुए भारत ने मॉरीशस के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घोषणा की है कि भारत, मॉरीशस की ऊर्जा सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए तेल और गैस की आपूर्ति हेतु एक द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप दे रहा है।

जयशंकर ने कहा कि उन्हें यह जानकर भी खुशी हुई कि एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम मॉरीशस की पहली तैरती सौर ऊर्जा परियोजना विकसित कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा, “भारत और मॉरीशस के बीच स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों के क्षेत्र में एक विस्तृत और गतिशील साझेदारी हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran के खार्ग आइलैंड पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, डेडलाइन खत्म होने से पहले ही भड़क गए ट्रंप?

विदेश मंत्री की यह यात्रा और ऊर्जा सौदे की पहल यह दर्शाती है कि भारत, मॉरीशस को न केवल एक मित्र देश मानता है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में अपने सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है। यह समझौता आने वाले समय में मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने और भारत के वैश्विक कद को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team