By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024
उत्तरी केरल में स्थित कोझिकोड को रविवार को यूनेस्को द्वारा आधिकारिक तौर पर भारत का पहला साहित्य शहर घोषित किया गया। अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन) की साहित्य श्रेणी में स्थान मिला था।
राज्य के स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) मंत्री एम बी राजेश ने रविवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में कोझिकोड की उपलब्धि की घोषणा की जिसके तहत उसे यूसीसीएन की साहित्य श्रेणी में स्थान मिला है।
मंत्री ने कहा कि कोझिकोड नगर निगम के कुशल कामकाज ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर यूनेस्को से साहित्य के शहर की उपाधि हासिल कर ली है।