'ब्लैक कैट' कमांडो को संबोधित करते हुए बोले रेड्डी, भारत 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत को मानता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

गुड़गांव। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत को मानता है लेकिन अगर कोई उसे नुकसान पहुंचाने की साजिश रचता है तो फिर देश निर्णायक तरीके से उन्हें नाकाम करने के लिए उचित कदम उठाने में सक्षम है। रेड्डी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 36वें स्थापना दिवस समारोह में बल के ‘ब्लैक कैट’ कमांडों को संबोधित कर रहे थे। एनएसजी की स्थापना विशेष आतंकवाद-रोधी, अपहरण-रोधी और बंधक मुक्ति अभियानों के लिए 1984 में एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में की गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: ट्रांसजेंडरों को भी कानून के समान संरक्षण के लिए याचिका पर SC का केंद्र को नोटिस 

उन्होंने कहा, ‘‘एनएसजी को गतिशीलता, निगरानी, आग्नेयास्त्र प्रहार क्षमता और यूएवी-रोधी क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए।’’ रेड्डी ने कहा कि एनएसजी एक कार्यान्मुखी बल है। कोविड-19 महामारी के दौरान अभियानों के लिए तैयार रहना उसके लिए चुनौती भरा रहा है। मंत्री ने कहा कि एनएसजी ने आधुनिक उपकरण और अस्त्र-शस्त्र हासिल किये हैं ताकि विश्वस्तरीय पहचान बने।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें