भारत-फ्रांस के बीच अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के करार को मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को भारत और फ्रांस के बीच नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग बढ़ाने के करार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग के सहमति ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर और गुजरात में एम्स बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

इस एमओयू पर तीन अक्टूबर, 2018 को दस्तखत किए गए थे।’’ बयान में कहा गया है कि तकनीकी सहयोग के तहत संयुक्त अनुसंधान कार्यसमूह, पायलट परियोजनाएं, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, अध्ययन दौरे, केस स्टडीज और अनुभव-विशेषज्ञता को साझा करना आएगा। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार