भारत, फ्रांस ने आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

नयी दिल्ली। भारत और फ्रांस ने सोमवार को आतंकवाद रोधी सहयोग को मजबूत करने और विशेष रूप से आतंकवादियों द्वारा नयी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग तथा आतंक के वित्तपोषण को रोकने के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा की। दिल्ली में आतंकवाद रोधी भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 16वीं बैठक में यह मुद्दा उठा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने आतंकवाद रोधी चुनौतियों का आकलन किया, जिसमें आतंकवादियों के नयी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग, आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इंटरनेट के दुरुपयोग, कट्टरपंथ तथा आतंकी वित्तपोषण शामिल है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ED ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक और गिरफ्तारी की

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने सूचना के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अभ्यासों और संयुक्त राष्ट्र, एफएटीएफ तथा एनएमएफटी जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के माध्यम से आतंकवाद रोधी सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।’’ बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.डी. देवल ने किया। फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आतंकवाद और संगठित अपराध मामलों के विशेष दूत ओलिवियर कैरन ने किया।

प्रमुख खबरें

खड़गे ने Nadda को याद दिलाई Haldwani घटना, शुद्धिकरण पर FIR दर्ज करने को कहा

Raghav Chadha का आरोप: Punjab की वोटर लिस्ट में जानबूझकर दर्ज हुआ स्थानांतरित

Love Horoscope For 3 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Harry Potter HBO Series का नया टीज़र आउट! इस क्रिसमस हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में लौटेंगे फ़ैन्स, जानें नई कास्ट और डिटेल्स