2015 के विनाशकारी भूकंप के लिए भारत ने नेपाल को 96 करोड़ दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

काठमांडू। नेपाल में 2015 में आये विनाशकारी भूकंप के बाद सहायता एवं पुनर्वास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारत ने करीब 96 करोड़ रुपये दिये हैं। भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस विनाशकारी भूकंप में नेपाल में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यह वित्तीय सहायता आवास एवं विद्याालय क्षेत्र सहायता के रूप में मुहैया की गई। प्राकृतिक आपदा में प्रभावित हुए शैक्षणिक संस्थानों एवं भवनों के मरम्मत कार्य में इससे सहायता मिलेगी। दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने भूकंप बाद की पुनर्निर्माण सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए 1.54 अरब नेपाली रुपये (भारतीय मुद्रा में करीब 96 करोड़ रुपये) नेपाल को मुहैया किये। ’’

प्रमुख खबरें

UPSSSC Recruitment 2026: Auditor और Assistant Accountant पदों पर Online Registration की प्रक्रिया आज से शुरू

PoJK Protests: दशकों के शोषण और Systemic Exploitation का परिणाम है अशांति, भारत ने Pakistan को दुनिया के सामने घेरा

Ashadha Gupt Navratri: शीघ्र विवाह के लिए करें ये 5 अचूक उपाय, Wedding बाधाएं होंगी दूर!

मोदी की सुनते हैं पुतिन! पोलैंड का बड़ा खुलासा