श्रीलंका को भारत की उदारतापूर्ण सहायता सराहनीय है: राष्ट्रमंडल महासचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल महासचिव पी. स्कॉटलैंड ने कहा है कि श्रीलंका को उसके अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निपटने में मदद करने के लिए भारत की उदारतापूर्वक सहायता ‘सराहनीय’ है। स्कॉटलैंड ने वैश्विक खाद्य संकट से निपटने में भारत की प्रमुख भूमिका के बारे में भी बात की और कहा कि राष्ट्रमंडल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण लाने की दिशा में काम कर रहा है। राष्ट्रमंडल महासचिव पिछले सप्ताह चार दिवसीय यात्रा पर भारत में थीं और उन्होंने जलवायु परिवर्तन, महामारी के बाद आर्थिक सुधार और व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों जैसे कई क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत की। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के अनुरोध के बाद भी हंबनटोटा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा चीन का जासूसी जहाज युआन वांग 5, भारत ने जताई थी आपत्ति

स्कॉटलैंड ने कहा, ‘‘श्रीलंका को उसके अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निपटने में मदद करने के लिए भारत की उदारतापूर्वक सहायता ‘सराहनीय’ है। यह राष्ट्रमंडल की भावना और मूल्यों दोनों का उदाहरण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रों का एक परिवार हैं, और परिवार जरूरत के समय में एक दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतांत्रिक तरीकों, संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका के लोगों की मदद करने के वास्ते हाल में भारत की ओर से समर्थन व्यक्त किया था।’’ भारत ने इस साल श्रीलंका को आर्थिक संकट से निपटने में मदद के लिए 3.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की है। स्कॉटलैंड ने कहा, ‘‘श्रीलंका जिन अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनसे निपटने के लिए उसे अपने नेताओं के समर्पण भाव और दृढ़ता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है।’’ वैश्विक खाद्य संकट पर, स्कॉटलैंड ने कहा कि संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 के आर्थिक प्रभावों जैसे कई कारकों के कारण दुनिया इसका सामना कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट