हरित विकास, स्वच्छ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना भारत और जर्मनी की साझा प्रतिबद्धता है: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

म्यूनिख (जर्मनी)|  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी की आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री स्वेन्जा शुल्जे के साथ ‘‘रचनात्मक बैठक’’ के बाद कहा कि हरित विकास एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना भारत और जर्मनी की साझा प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विकास साझेदारी को लेकर अपने-अपने दृष्टिकोण पर चर्चा की। हम हरित विकास एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ जयशंकर ने जर्मनी के चांसलर के विदेश एवं सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स पोएत्नर से भी वार्ता की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जर्मनी के चांसलर के विदेश एवं सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्य पोएत्नर के साथ बैठक अच्छी रही। हमने वैश्विक विकास की उपयोगी समीक्षा की।’’ जयशंकर ने आयरलैंड के अपने समकक्ष साइमन कोवेनी के साथ भी वार्ता की।

उन्होंने कहा, ‘‘आयरलैंड के विदेश मंत्री के साथ दिन में बैठक की। हमने यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में निकटता से काम किया है। आयरलैंड ने ईयू (यूरोपीय संघ) के साथ हमारे संबंधों में अहम भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

सोनिया गांधी का आरोप, मोदी सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ देश के शत्रुओं जैसा व्यवहार कर रही है

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर हुए बम विस्फोट मामले में प्रतिबंधित संगठन का उग्रवादी गिरफ्तार

ट्रंप के नए शुल्क लागू होने पर जवाब देने के लिए तैयार है कनाडा: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

Dharmendra Pradhan Resignation | धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही सबसे सख्त कार्रवाई होगी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, पीएम मोदी से की 3 माँगें