भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्‍ड कप क्वालीफायर में आसान ड्रॉ खेला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

कुआलालंपुर। भारतीय फुटबॉल टीम को 2022 विश्व कप एशियाई क्वालीफायर के दूसरे दौर में कमोबेश आसान ड्रा मिला है जिसमें उसके साथ कतर, ओमान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। यहां एशियाई फुटबाल परिसंघ के मुख्यालय पर निकाले गए ड्रा मेंएशिया की 40 टीमों को पांच पांच टीमों के समूह में बांटा गया है । सभी टीमें एक दूसरे से एक दूसरे के मैदान पर पांच सितंबर से शुरू हो रहे राउंड राबिन मुकाबले खेलेंगी। 

इसे भी पढ़ें: सुनील छेत्री के दो गोल के बावजूद भारतीय टीम उत्तर कोरिया से हारी 

ग्रुप की आठों विजेता टीमें और चार सर्वश्रेष्ठ उपविजेता 2022 विश्व कप क्वालीफायर के आखिरी दौर में और 2023 एएफसी एशियाई कप फाइनल्स में खेलेंगी जो चीन में होगा। भारतीय टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा सकती है। फाइनल दौर में पहुंचने के लिये उसे ओमान और कतर के खिलाफ भी अच्छा खेलना होगा। ओमान और भारत के बीच 2019 एशियाई कप का मैच गोलरहित ड्रा रहा था। भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने इसे कठिन चुनौती बताते हुए कहा ,‘ युवा टीम के लिये यह आसान चुनौती नहीं होगी। हमें कठिन ग्रुप मिला है। हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड