India को G20 की अध्यक्षता मिलना एक ‘‘बहुत बड़ी उपलब्धि’’ : जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

वियना। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत की जी20 की अध्यक्षता को एक ‘‘बहुत बड़ी उपलब्धि’’ करार देते हुए कहा कि देश ने ऐसे समय में शक्तिशाली समूह की बैठकों की मेजबानी संभाली है, जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा दबाव है और दुनिया में राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। भारत ने एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता औपचारिक रूप से संभाल ली है। अगला जी20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाला है। ऑस्ट्रिया की राजधानी में रविवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित को महत्व देगा।

जयशंकर दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देश यह सुनिश्चित करेगा कि वह समाजों और देशों की आवाज बनकर उभरे। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ हम इस मौके का इस्तेमाल भारत और उन परिवर्तनों को प्रतिबिंबित करने के लिए करेंगे, जो मैं लोगों बताना चाहता हूं। जी20 की अध्यक्षता इस बार वैसी नहीं है जैसी आमतौर पर होती है। यह ऐसी नहीं है जिसे राजधानी या दो-तीन महानगरों में संपन्न किया जाएगा। हम इसे 55 से अधिक शहरों तक ले जाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Canada: ट्रूडो ने विदेशी घर खरीदारों पर लगाया दो साल का बैन, कानून लागू

जयशंकर ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर क्षेत्र की विविधता, हर संस्कृति, हर स्थानीय व्यंजन और स्थानीय उत्पाद दुनिया के सामने आए।’’ जयशंकर ने कहा कि देश के कोने-कोने को देखने का अवसर पाने के लिए हजारों अधिकारी और नेता भारत आएंगे। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ इसलिए, सही मायने में, मैं कहूंगा कि आप इसे दुनिया में भारत के प्रचार की तरह देख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय