G-20 में अध्यक्षता करने जा रहे भारत ने सदस्य देशों केमंत्रियों और बैंक गवर्नरों को अपने एजेंडा की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

अगले वर्ष जी20 समूह की अध्यक्षता करने जा रहे भारत ने बृहस्पतिवार को समूह के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को अध्यक्षता के दौरान अपने एजेंडा के बारे में जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना बैठक से इतर, इंडोनेशिया की वित्त मंत्री श्री मुलायानी इंद्रावती ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2023 में जी20 का अध्यक्ष भारत होगा, वित्तीय जिम्मेदारी भी उसके पास होगी।

इसे भी पढ़ें: अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा भारत : हरदीप सिंह पुरी

 समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत के मुख्य प्राथमिकता वाले जो प्रस्तावित एजेंडा हैं उनके बारे में मंत्रियों और गवर्नरों को जानकारी दी गई।’’ जी20 की अध्यक्षता अभी इंडोनेशिया के पास है। बृहस्पतिवार को इंद्रावती ने वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक की अध्यक्षता की थी जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शामिल हुए थे। इस बैठक में और इसके बाद हुई एक और बैठक में सीतारमण ने 2023 के लिए अपने प्रस्तावित एजेंडा की जानकारी दी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

मणिपुर में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति एवं सद्भाव के लिए कटिबद्ध हूं: राजग नेता खेमचंद

उधमपुर की गुफा में छुपे जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, पैराट्रूपर्स और ड्रोन्स के साथ अंतिम प्रहार की तैयारी

ट्रंप-मोदी के आपसी रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने के द्विपक्षीय व वैश्विक मायने

राष्ट्रीय सुरक्षा और राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता