सुदीरमन कप बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत को मिला कठिन ड्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। भारत को चीन में 19 से 26 मई तक होने वाली सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कठिन ड्रा मिला है जिसमें दस बार की चैम्पियन चीन और मलेशिया की टीमें भी हैं। भारत 2011 और 2017 में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा और दोनों बार चीन से हार गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान ग्रुप ए में थाईलैंड और रूस के साथ है। 

इंडोनेशिया के ग्रुप में डेनमार्क और जापान है जबकि गत चैम्पियन कोरिया के ग्रुप में चीनी ताइपै और हांगकांग हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। 

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त