भारत में वैज्ञानिक क्षमता थी लेकिन नेतृत्व की कमी थी, जो अब नहीं रही : मुख्यमंत्री चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश की लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में वैज्ञानिक क्षमता तो थी लेकिन नेतृत्व की कमी थी जो कि अब नहीं है। चौहान ने यहां 8वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत ने न केवल कोविड-19 रोधी टीकों का विकास किया बल्कि महामारी के दौरान 100 से अधिक देशों को उनका निर्यात भी किया।

इसे भी पढ़ें: karnataka में विपक्ष पर बरसे नड्डा, कहा- वे सिर्फ कुर्सी हथियाने पर तुले हुए हैं और हम विकास के लिए संकल्पित

उन्होंने कहा कि जिज्ञासा विज्ञान की जननी है और जिज्ञासा के बिना हमारा ज्ञान और योग्यता कुछ भी नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री की सोच पूरी तरह वैज्ञानिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक वैभवशाली और शक्तिशाली भारत उभर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा हो गया है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़