PM मोदी के ''अबकी बार ट्रम्प सरकार'' वाले नारे पर विदेश मंत्री ने कहा, इसके गलत मायने न निकालें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

वाशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका की घरेलू राजनीतिक की तरफ भारत के निर्दलीय रुख को दोहराते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन रैली में ‘‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’’ का जो नारा दिया था, वह महज उसका संदर्भ था जो डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय का प्यार हासिल करने के लिए कहा था। वाशिंगटन की तीन दिवसीय यात्रा पर आए जयशंकर ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि प्रधानमंत्री ने 2020 के चुनाव अभियान के लिए ट्रम्प की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए ऐसा कहा था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में बाढ़: PM मोदी ने नीतीश कुमार से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

गौरतलब है कि 22 सितंबर को ह्यूस्टन में 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों के जनसमूह को संबोधित करते मोदी ने कहा था, ‘‘उम्मीदवार ट्रम्प के ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’ शब्दों की गूंज ऊंची और स्पष्ट है।’’ जयशंकर ने पत्रकारों से सटीक रिपोर्ट देने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि वह (मोदी) जो बात कर रहे थे उसके बारे में काफी स्पष्ट थे। वह जो कह रहे थे, वह वही है जो उम्मीदवार के तौर पर कहा गया था, जो दिखाता है कि आप उम्मीदवार के तौर पर भी भारत और उसके लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अमेरिका की घरेलू राजनीति की ओर निर्दलीय रुख रहा है। हमारा रुख यही है कि इस देश में जो भी होता है वह उनकी राजनीति है, न कि हमारी।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand