'विद्या का केंद्र रहा है भारत', जेपी नड्डा बोले- मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा पर दिया जा रहा ज़ोर

By अंकित सिंह | Sep 21, 2022

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रोफ़ेसर के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा पर ज़ोर दिया जा रहा है। एक समय था जब हम बात करते थे कि GDP का 3%, 4% या 5% शिक्षा पर खर्च होना चाहिए। हमारा ये भी कहना था कि शिक्षा को नज़रअंदाज़ किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि आज हम यह कह सकते हैं कि हमारे यहां जो शिक्षण संस्थान है वे पुनरुद्धार के पथ पर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से प्राचीन वैभव देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 2,700 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष पर नड्डा का निशाना, बोले- चुनाव से पहले ये लोग बोलते हैं, नतीजों के बाद भागते हुए दिखते हैं

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि हमें विकसित भारत के लिए काम करना है। इसके लिए हार्डवेयर यानि, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उसके अंदर का सॉफ्टवेयर भी डेवलप हो। इसके लिए हमें काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दी। नीति बनाने के लिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और लगभग 12,500 स्थानीय निकायों को शामिल किया गया, और 675 जिलों में चर्चा की गई। यह सब एनईपी 2020 के परिणामस्वरूप हुआ। नड्डा ने आगे कहा कि अब हम अपने अच्छे शिक्षण संस्थानों को दुनिया में भी स्थापित करने पर काम कर रहे हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) भारत में तो हैं ही, हमारा प्रयास है अब विदेशों में भी  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खुलें। वहां भी हम योगदान कर सकें, इस पर भी हम काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा