विपक्ष पर नड्डा का निशाना, बोले- चुनाव से पहले ये लोग बोलते हैं, नतीजों के बाद भागते हुए दिखते हैं

JP nadda
ANI
अंकित सिंह । Sep 20 2022 7:45PM

नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी न इंडियन है, न नेशनल है और न ही ये कांग्रेस है, ये भाई-बहन की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता छाती ठोककर कह सकता है कि हम विचार प्रधान पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा पक्ष है, मानवता की सेवा करना जिसको हमने करके दिखाया है।

गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात दौरे पर थे जहां उन्होंने एक रोड-शो में हिस्सा लिया। इस दौरना उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा। इसके साथ ही नड्डा ने दावा किया कि गुजरात की जनता एक बार फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा की नीतियों को पहले सराहा है और अब उस पर आशीर्वाद देना है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि हम कभी न डरे हैं न डिगे हैं। हम लक्ष्य के साथ काम करते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले ये (विपक्ष) लोग यहीं बोलते हैं, नतीजों के बाद भागते हुए दिखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात: 30 रिटायर्ड IPS अधिकारियों की राष्ट्रपति को चिट्ठी, केजरीवाल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप

नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी न इंडियन है, न नेशनल है और न ही ये कांग्रेस है, ये भाई-बहन की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता छाती ठोककर कह सकता है कि हम विचार प्रधान पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा पक्ष है, मानवता की सेवा करना जिसको हमने करके दिखाया है। हमने कोरोना काल में भी सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जब कोरोना काल में सारे राजनीतिक दल घर में बैठ गए थे, उस समय आप लोगों ने सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना। जिसको हमने करके दिखाया है।  

इसे भी पढ़ें: 'मैंने BJP जैसी निकम्मी पार्टी नहीं देखी', गुजरात में बोले केजरीवाल- 27 साल में उन्हें आ गया है अहंकार

गुजरात में चुनावी दंगल के बीच वार पलटवार का दौर लगातार जारी है। भाजपा जहां नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिना रही है। तो वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से पलटवार कर रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी गुजरात में इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे कर रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी भी गुजरात दौरे पर जा सकते हैं। इससे पहले वह गुजरात दौरे पर जा चुके हैं। गुजरात को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। ऐसे में किसी भी कीमत पर भाजपा वहां अपनी सत्ता को बरकरार रखना चाहते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़