भारत के पास आठ से 20 साल के उम्र वर्ग में काफी गहराई है: आनंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

मुंबई। कई बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि देश में आठ से 20 साल के उम्र वर्ग में काफी गहराई है लेकिन इस समय की जरूरत उन्हें ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा के लिये मंच प्रदान करने की है। शतरंज के इस 49 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत की युवा शतरंज टीम दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में से एक है। 

उन्होंने यहां इकेए आईआईएफएल इंन्वेस्टमेंट मैनेजर्स चौथे मुंबई अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के मौके पर कहा, ‘‘भारतीय शतरंज खिलाड़ियों से हमारे पास काफी गहराई है। मुझे नहीं पता कि सबसे कम उम्र क्या होगी लेकिन आठ से 20 साल के ग्रुप में हमारे पास काफी बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी युवा शतरंज टीम दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में से एक है। ’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश