iPhone में Storage की टेंशन खत्म! इस Free ट्रिक से पाएं अनलिमिटेड स्पेस, नहीं लगेगा एक भी रुपया।

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 04, 2026

सबसे ज्यादा iPhone यूजर इसकी स्टोरेज फुल हो जाने से परेशान रहते हैं। अब आप भी  iPhone की स्टोरेज से फुल होने से तंग हो गए हैं, लेकिन आप iCloud+ का पैसा नहीं देना चाहते तो आज हम आपके लिए एक शानदार ट्रिक लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन खरीदे करीब अनलिमिटेड स्टोरेज जैसा मजा ले सकते हैं। दरअसल, ये ट्रिक iPhone के Shared Album फीचर पर बेस्ड है, जो Apple Inc. द्वारा बिल्ट-इन Photos ऐप में देखने को मिलता है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। 

आपको बता दें कि, Shared Album खासतौर पर एक फोटो शेयर करने के लिए एप्पल द्वारा दिया गया एक धांसू फीचर है, इसका बड़ा फायदा ये है कि यह आपके iCloud स्टोरेज का यूज नहीं करता है। इसका सीधा अर्थ है कि इससे आपका  iCloud स्टोरेज भी फुल नहीं होगा और आप अपने फोटो वीडियो भी सेफ रख पाएंगे। 

कैसे बनाएं Shared Album?

 - सबसे पहले आप आईफोन के Photos एप को ओपन करें।

 - फिर आप नीचे Albums में जाएं।

 - अब + (प्लस) बटन दबाएं और New Shared Album पर क्लिक करें।

 - इस Shared Album को नाम दें और Create करें।

 - अब आप इसमें 5000 तक फोटो वीडियो ऐड कर सकते हैं।

Shared Album  में कुछ लिमिटेशन भी है

यदि आप Shared Album में अपनी फोटो-वीडियो सेव करते हैं तो फोटो का साइज Apple ऑटोमैटिकली कंप्रेस कर देता है। यहां असली ओरिजिनल क्वालिटी सेव नहीं रहती और एल्बम डिलीट हुआ तो फोटो भी डिलीट हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत