भारत ने तो गजब धमाल मचा रखा है, रूस के बाद अब ये किस देश से खरीद लाया तेल, ट्रंप हैरान, US परेशान

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदल चुके हैं। भारत को लेकर उनका नजरिया रातों रात बदल गया। ट्रंप के द्वारा जारी किया गया एक बयान और पूरी दुनिया में अमेरिका और भारत के संबंधों की फिर चर्चा होने लगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार ट्रूथ सोशल पर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वाशिंगटन और दिल्ली के बीच चल रही व्यापार बातचीत में सफल परिणाम निकलेंगे। ये सकारात्मक पोस्ट उन्होंने भारत के साथ अपनी दोस्ती के लिए लिखा। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में वो अपने बहुत अच्छे दोस्त मोदी से बातचीत करने को उत्सुक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही भारत से रिश्ते सुधारने के संकेत दे दिए हो।

इसे भी पढ़ें: रूसी बमबारी में 20 की मौत पर भड़क उठे जेलेंस्की, कहा- पुतिन को जवाब दें

भारत ने अमेरिका की जगह एक ऐसे देश से तेल खरीद लिया जिसका नाम सुनकर पीटर नवारो और पूरे अमेरिका के होश उड़ जाएंगे। भारत की सरकारी तेल कंपनी ने अपने ताजा टेंडर में अमेरिका की बजाए अफ्रीकी देश नाइजीरिया से तेल खरीद लिया। वैसे तो भारत पहले भी नाइजीरिया से थोड़ा बहुत तेल खरीदता आया है। लेकिन भारत ने पहली बार अमेरिका की बजाए अफ्रीकी देश नाइजीरिया के तेल को भाव दिया है। बिज़नेस इनसाइडर अफ्रीका की रिपोर्ट के अनुसार, इस रणनीतिक बदलाव में दो मिलियन बैरल पश्चिम अफ्रीकी कच्चा तेल और एक मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदना शामिल है, जो भारत की अपने ऊर्जा आयात में विविधता लाने और पारंपरिक आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

अमेरिका से खरीद कम करने का फैसला भारत की आयात रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है। इससे पहले, आईओसी ने अमेरिका से पाँच मिलियन बैरल वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल खरीदा था, जो पिछली प्रथाओं से अलग रुख को दर्शाता है। अमेरिकी आयात अब दरकिनार होने के कारण भारत का पश्चिमी अफ्रीकी तेल की ओर रुझान और भी स्पष्ट हो गया है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भारत रियायती दरों पर रूसी तेल का एक बड़ा खरीदार रहा था, जिससे भारत पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए वैश्विक ऊर्जा मूल्य में उतार-चढ़ाव से खुद को बचा पाया।

प्रमुख खबरें

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क