भारत 10-16 सितंबर तक रूस में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेगा

army
ANI

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 65 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल मंगलवार को निजनी के मुलिनो प्रशिक्षण मैदान में आयोजित होने वाले ‘अभ्यास जापद’ में भाग लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुआ।

भारत 10 से 16 सितंबर तक रूस में होने वाले बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपसी तालमेल में सुधार लाना और पारंपरिक युद्ध तथा आतंकवाद-रोधी अभियान से जुड़े क्षेत्र में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 65 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल मंगलवार को निजनी के मुलिनो प्रशिक्षण मैदान में आयोजित होने वाले ‘अभ्यास जापद’ में भाग लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुआ। इस टुकड़ी में भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के सात जवान और भारतीय नौसेना का एक जवान शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़