पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल बोले- 100 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर भारत ने अपने सामर्थ्य और क्षमता का प्रदर्शन किया

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 21, 2021

धर्मशाला। बेमिसाल रफ्तार से 100 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर भारत ने अपने सामर्थ्य और क्षमता का प्रदर्शन किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र व प्रदेश सरकार, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की जनता जानती है पैसा किसने खाया, पेशी कौन भुगत रहा : विनोद

भारत ने आज कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सौ करोड़ डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश की इस शानदार उपलब्धि में यह एक बहुत बड़ी छलांग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौ करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश