भारत ने पाक को दिया बड़ा झटका, तीन नदियों का पानी रोका

By अंकित सिंह | Feb 21, 2019

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए पाक जाने वाली तीन नदियों का पानी रोक दिया है। इस बात की घोषणा खुद केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान होने के बाद जो हमारी तीन नदियां पकिस्तान को मिली थीं और तीन नदियां भारत को मिली थीं इनमें से ज्यादा पानी पाक में जा रहा था। 

मंत्री ने कहा कि अब नया कार्य शुरू कर उन तीन नदियों का पानी यमुना में लाया जाएगा। बाद में गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पानी के हमारे हिस्से को बंद करने का फैसला किया है। हम पूर्वी नदियों से पानी लेंगे और इसे जम्मू और कश्मीर और पंजाब में अपने लोगों को आपूर्ति करेंगे। 

यह भी पढ़ें: यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तोगड़िया की पार्टी, खुद वाराणसी से लड़ेंगे

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान चुका है। इसी कड़ी में भारत ने सबसे पहले पाक से MFN का दर्जा छीन लिया। आपको बता दे कि पुलवामा हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति