भारत की न्यूक्लियर डॉक्टरेन में बड़ा बदलाव, SIPRI की रिपोर्ट देख कांप उठेगा पाकिस्तान!

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2026

दुनिया में एक बार फिर परमाणु हथियारों की दौड़ तेज होती दिखाई दे रही है। रूस अपने जखीरे को आधुनिक बना रहा है। अमेरिका नई पीढ़ी के परमाणु सिस्टम तैयार कर रहा है। चीन रिकॉर्ड रफ्तार से परमाणु हथियार बढ़ा रहा है और अब भारत को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित रक्षा शोध संस्थानों में से एक एसआईपीआरआई की नई रिपोर्ट कहती है कि पिछले 1 साल में भारत ने अपने परमाणु हथियारों की क्षमता में बहुत बढ़ोतरी की है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने इस दौरान पाकिस्तान की तुलना में ज्यादा तेजी से अपनी न्यूक्लियर ताकत बढ़ाई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर भारत को इसकी जरूरत ही क्यों पड़ी? क्या इसकी वजह ऑपरेशन सिंदूर है? क्या चीन की बढ़ती ताकत इसके पीछे है और क्या दुनिया की फिर एक नए न्यूक्लियर युग में प्रवेश होना है तो स्वीडन स्थित स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी एसआईपीआरआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2026 जारी की है। रिपोर्ट दुनिया के परमाणु हथियारों, सैन्य खर्च और रणनीतिक ताकत का सबसे विश्वसनीय आकलन मानी जाती है। रिपोर्ट का सबसे अहम निष्कर्ष यह है कि दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। एसआई एक पीआरआई रिपोर्ट 2026 के मुताबिक दुनिया के नौ परमाणु देश अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया यह सभी देश अपने परमाणु शस्त्रगार को आधुनिक बनाने और विस्तार देने में जुटे हुए हैं। लेकिन दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान को लेकर हो रही है। दरअसल मई 2026 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने अपनी रणनीतिक सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू की थी। सीमा पर बढ़ते तनाव, चीन और पाकिस्तान की सैन्य साझेदारी और बदलते युद्ध के स्वरूप को देखते हुए भारत ने अपनी न्यूक्लियर डिटरेंस यानी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने पर जोर दिया। भारत ने अपनी ताकत क्यों बढ़ाई है? ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने समीक्षा की। दो मोर्चों की चुनौती भारत के सामने थी। चीन और पाकिस्तान का सहयोग। लंबी दूरी की मारक क्षमता पर भारत ने काम किया और विश्वसनीय न्यूक्लियर डिटरेंस पर भारत ने तेजी से काम शुरू करने दिया।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Border पर अचानक क्यों पहुंचे 8 IPS अधिकारी, क्या करने वाला है भारत?

दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्चकर्ता

स्टॉकहोम इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। वहीं, देश का कुल परमाणु जखीरा बढ़कर 190 तक पहुंच गया है। इसी बीच देश का 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा, जिससे वह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्चकर्ता बना। हथियार आयात में दूसरे स्थान पर रहा। न्यूक्लियर डिटरेंस का मतलब होता है एक ऐसी ताकत जिसे देखकर दुश्मन हमला करने से पहले 100 बार सोचे। यानी परमाणु हथियारों का उद्देश्य युद्ध लड़ना नहीं होता बल्कि युद्ध को रोकना होता है। और यही वजह है कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकतें लगातार अपने परमाणु सिस्टम को अपग्रेड करती रहती हैं। लेकिन एसआईपीआरआई रिपोर्ट में एक और नाम है जो भारत और पाकिस्तान दोनों से कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है और वो है चीन। एशिया का न्यूक्लियर समीकरण अगर हम समझें तो यह आपको इस तरह समझना होगा। भारत, पाकिस्तान [संगीत] और चीन जैसे भारत क्षमता में वृद्धि कर रहा है। पाकिस्तान सीमित विस्तार तक है और चीन सबसे तेज विस्तार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन लगातार अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है। एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि चीन सिर्फ संख्या नहीं बढ़ा रहा बल्कि जमीन, समुद्र और हवा तीनों प्लेटफार्म पर अपनी न्यूक्लियर क्षमता को मजबूत कर रहा है। और यही वजह है कि भारत की रणनीतिक योजनाओं में अब सिर्फ पाकिस्तान नहीं है बल्कि चीन भी एक बड़ा फैक्टर बन चुका है। 

 2026 में 100 परमाणु हथियार ज्यादा तैनात

 देश

 तैनात

2025 

ऑप तैनात

2026 

 कुल इन्वेंट्री
 यूएस 1770 1770 5042
 रूस 1718 1796 5420
 चीन  24 34 620
 भारत - 12 190
 पाक - - 170
 अन्य 400 400 745
 कुल 3912 4012 12187

पूरे चीन तक पहुंचने वाली क्षमता पर भारत का जोर

सिपरी के अनुसार, भारत लंबी दूरी के हथियारों पर केंद्रित हो रहा है, ताकि पूरे चीन तक मारक पहुंच बन सके। पाकिस्तान के साथ पुरानी प्रतिद्वंद्विता भी योजना का हिस्सा है। वहीं, भारत नए परमाणु डिलीवरी सिस्टम पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य संघर्ष में पहली बार साइबर मोर्चा भी खुला।

पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पास करीब 170 पर माणु हथियार है। पाकिस्तान छोटे और सामरिक परमाणु हथियारों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जबकि भारत लंबी दूरी और सुरक्षित जवाबी हमला करने की क्षमता विकसित कर रहा है। SIPRI ने चेतावनी दी है कि वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों का खतरा फिर बढ़ रहा है। जनवरी 2026 तक दुनिया में कुल 12,187 परमाणु हथियार थे। इनमें से हजारों तत्काल इस्तेमाल की स्थिति में रखे गए हैं। देशों की बढ़ती परमाणु निर्भरता भविष्य में बड़े संकट और गलत आकलन का कारण बन सकती है।

लंबी दूरी की मिसाइलों पर फोकस 

भारत नई पीढ़ी की तकनीकों पर तेजी से काम कर रहा है। इनमें सबसे अहम है MIRV तकनीक। इसके जरये एक ही बलिस्टिक मिसाइल कई परमाणु वॉरहेड ले जा सकती है और अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।

समुद्र में बढ़ी परमाणु ताकत

रिपोर्ट में भारत की समुद्री परमाणु क्षमता को भी बेहद अहम बताया गया है। भारत की परमाणु पनडुब्बियां खासकर अरिहंत, इस क्षमता का बड़ा आधार है। भारत एटमी हथियारों से लैस मिसाइलें पनडुब्बियों में तैनात कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Siraj को आराम, Ireland-England T20 सीरीज से हुए बाहर; Prasidh Krishna को मौका

Misa Bharti का बड़ा हमला: Lalu-Rabri की सुरक्षा हटाना असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की चाल

सरकार गिराने की कोशिश नहीं: DMK का दावा, MK Stalin के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया

Best Shares for Long Term | शेयर बाजार में निवेश के लिए सदाबहार कंपनियां: मजबूत फंडामेंटल और सुरक्षित रिटर्न का फॉर्मूला