भारत की मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

नयी दिल्ली। भारत की मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है और इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बृहस्पतिवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा जो वादा करती है, उसे हर कीमत पर पूरा करती है: नरेन्द्र मोदी

उनसे प्रश्न किया गया था कि क्या मंग्रह ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना है और क्या इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है? सिंह ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं होने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण का प्रश्न ही नहीं उठता। उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए ‘‘मंगलयान’’ नामक अपना उपग्रह 2013 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। भारत पहला देश है जिसने मंगल ग्रह के लिये अंतरिक्षयान भेजने के अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। 

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut